Uncategorized

कुठेड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की टनल निर्माण का मक ढो रहे ओवर लोड वाहन मुख्य सड़क पर फेंक रहे मक

Spread the love

जनजातिय क्षेत्र होली में निर्माणाधीन कुठेड़ हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के मक शिफ्ट करने वाले वाहन चालकों की लापरवाही होली खड़ामुख सड़क मार्ग पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को महंगी पड़ सकती है इस परियोजना निर्माण के मक को ढोने वाले बड़े वाहनों में ओवरलोड मक भरा जा रहा है जोकि होली खड़ामुख सड़क मार्ग पर गिर रहा है जिसके चलते इस सड़क मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इनके डंपरों से मक बीच राह में गिरा होता है वो दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी दुर्घटना का कारण बन सकता है उन्होंने कम्पनी प्रबंधकों से मांग की है कि होली खड़ामुख सड़क मार्ग पर टनल मक से ओवर लोड वाहनों को न चलाया जाए।