Bharmour

कुठेड हाइड्रो प्रोजेक्ट मक डंपिंग साईट का मक बना जानलेवा गुस्साए लोगों ने बंद किया निर्माण कार्य

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर में निर्माणाधीन कुठेड़ हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की मक डंपिंग साइट 9 पर लगा मक का ढेर स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है वीरवार ग्राम स्थानीय लोगों ने जेएसडब्ल्यू कम्पनी की वर्क शाप का कार्य बन्द कर दिया लोगों का साफ कहना है कि इस मक डंपिंग साइट पर मक रोकने के लिए लगाए गए क्रेट्स ढह चुके है जिसकी वजह से मक गांव की चारागाहों में गिर रहा है उनका कहना है कि बुधवार को कम्पनी प्रबंधकों द्वारा फेंके गए मक का के पत्थरों की चपेट में आने से पशुओं को चरा रही कुछ महिलाएं बाल बाल बची है ग्रामीणों का कहना है कि जब तक कम्पनी उनकी मांगों को नही मानती है तब तक इस परियोजना की डंपिंग साइट नम्बर 9 पर बनी वर्क शॉप का कार्य नहीं चलने दिया जाएगा।उधर कम्पनी के महाप्रबंधक संजीव महाजन का कहना है कि स्थानीय लोगों के साथ मामले को लेकर बातचीत जारी है।