Bharmour

प्राथमिक स्कूल स्क्रैना की खस्ताहालत पर सुरजीत भरमौरी ने सरकार को घेरा

Spread the love

यूथ कांग्रेस संगठन महासचिव सुरजीत भरमौरी ने विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अन्तर्गत आने वाले प्राथमिक स्कूल स्क्रैणा2 का निरीक्षण किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत गाण के पंचायत प्रतिनिधि इस प्राथमिक स्कूल की दशा सुधारने की मांग कर चुके है लेकिन अब तक इसकी दशा नही सुधर पाई है उनका कहना है कि इस स्कूल के रसोईघर से लेकर हर कमरे की हालत बिगड़ चुकी है उनका कहना है कि अगर आने वाले समय में कोई नुकसान होता है उसकी पूरी जिमेवारी शिक्षा विभाग की होगी उनका कहना है कि इस स्कूल भवन निर्माण में भ्र्ष्टाचार की बात भी सामने आ रही है जिसकी आने वाले समय मे जांच की जाएगी।