प्रदेश यूथ कांग्रेस संगठन महासचिव सुरजीत भरमौरी ने किया पांगी घाटी का दौरा
विनोद ठाकुर : यूथ कांग्रेस संगठन महासचिव सुरजीत भरमौरी ने जन संवाद पद यात्रा के दूसरे चरण में विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अन्तर्गत आने वाली जनजातीय क्षेत्र पांगी की 19 पंचायतों में जन संवाद किया इस मौके पर सुरजीत भरमौरी ने बूथ स्तर पर कार्यकताओं से बैठक कर कई पंचायतों में युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई पांगी घाटी के प्रवास के दौरान सुरजीत भरमौरी ने बताया कि उनके जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सेचु ,सून व उदीन पंचायतों मे 20 युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली युवा कांग्रेस संगठन महासचिव सुरजीत भरमौरी का पांगी घाटी का 9 दिवसीय दौरा था जहां 29 जून को पांगी मुख्यालय किलाङ मे कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के कार्यक्रम में घाटी के सैकड़ों लोगों के साथ शक्ति प्रदर्शन में भाग भी लिया बता दें कि इस बार के विधानसभा चुनावों में सुरजीत भरमौरी कांग्रेस की टिकट के लिए ताल ठोक रहे रहे है और उनका कहना है कि इस बार पार्टी हाईकमान उन्हे जरूर चुनाव लडने का मौक़ा देगा।
