ब्रह्मानन्द ठाकुर ने किया झडौता गांव का दौरा मुआवजा राशि बढ़ाने की उठाई मांग
वीरवार को राजीव गांधी पंचायती विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद ठाकुर ने होली बाजोली जल विद्युत परियोजना की टनल रिसाव से प्रभावित हुए झड़ौता गांव का दौरा किया इस मौके पर उन्होंने सरकार से मांग की कि इस परियोजना की टनल रिसाव से प्रभावित हुए लोगों को पूरी तरह प्रस्तावित घोषित किया जाए उन्होंने कहा कि प्रशानिक कमेटी ने मुआवजा प्रभावितों को तय किया है वो ऊंट के मुंह में जीरा है इसलिए कम्पनी इनको उचित मुआवजा दे उन्होंने होली बाजोली जल विद्युत परियोजना के मालिकों से मांग की कि वो स्वंय इस स्थान दौरा करे और प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जाए।
