रावी नदी पर बना वैकल्पिक पुल पानी में डूबा चार गांवों के लोगों का सम्पर्क कटा
रावी नदी पर बना वैकल्पिक पुल पानी में डूबा चार गांवों के लोगों का सम्पर्क कटा
रावी नदी का बढ़ा जलस्तर, चार गांवों का वैकल्पिक रास्ता बंद
उपमंडल की ग्राम पंचायत कुठेड़ के चार गांवों के वैकल्पिक
रास्ते को रावी नदी ने रोक लिया। जिससे मंगलवार को रास्ता न होने से बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पाए, तो कर्मचारी भी किनारे पर खड़े है।
दर असल रावी नदी पर स्थित त्यारी पुल की मरम्मत का काम लोक निर्माण विभाग ने आरंभ किया है। जिसके लिए सारे लकड़ी के फट्टे निकाल दिए है। पंचायत के बटोला, कलाह समेत अप्पर और झिकली त्यारी के लोगों की आवाजाही हेतू रावी नदी पर अस्थाई पुलिया बनाकर वैक्लिपक रास्ता बनाया है। पता चला है कि मंगलवार सुबह नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी पुलिया के उपर से बह रहा है और लोगों के आने जाने का अन्य कोई विकल्प नहीं है। नतीजतन अब चार गांवों के लोग भी यहां पर कैद होकर रह गए है।
