BharmourTribal

चम्बा पठानकोट सड़क मार्ग पर तुनूहटी के पास कार दुर्घनाग्रस्त दो लोगों की मौत

Spread the love

जिला के प्रवेशद्वार तुनुहट्टी के पास आज सुबह तड़के हुए एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 2 महिलाएं घायल हो गईं।आरंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी बकलोह के तुनुहट्टी में पैट्रोल पम्प के समीप यह हादसा पेश आया जिसमें कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जब दूसरे व्युक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ा हादसे की सूचना मिलने के बाद एएसआई प्रदीप की अगुवाई में पुलिस चौकी बकलोह की टीम मौके पर पहुंच कर कारवाई को अंजाम देने में जुट गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है जबकि घायलों को उपचार के लिए हरिगिरी अस्पताल कमलाड़ी में भर्ती करवाया गया है। आरंभिक जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग हरिद्वार से वापिस लौट रहे थे। इस दौरान तुनुहट्टी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे का शिकार हुए लोग तीसा से बताए जा रहे हैं। हादसे में करीब 40 साल की उम्र के दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं, जिनको उपचार के लिए हरिगिरि अस्पताल कमलाड़ी में भर्ती करवाया गया है।