ब्लाक कांग्रेस भरमौर ने बाजार में निकाली पदयात्रा केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
शनिवार को जनजातीय क्षेत्र भरमौर में ब्लॉक कांग्रेस भरमौर ने केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पदयात्रा रैली का आयोजन किया गया निकाली यह पदयात्रा भरमौर बाजार में निकाली इस रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस मौके पर युंका प्रदेश सचिव चंद्रमणि कुलेठी ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस प्रदेश और केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ समस्त विधानसभा क्षेत्र भरमौर में पदयात्रा का आयोजन किया गया जिसमें 9 अगस्त को होली में ओर 11अगस्त को मैहला में विरोध में पदयात्रा निकाली थी सोमवार को को उपमंडल मुख्यालय भरमौर में पदयात्रा रैली निकाली गई उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियां किसी से छुपी नहीं है उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कई प्रकार के जनविरोधी फैसले लिए है जिसका खामियाजा इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को भुगतना पड़ेगा
