Bharmour

एक ऐसा अन्धा शख्स जो कई वर्षों से जानवरों वाला जीवन जीने को मजबूर

Spread the love

जनजातिय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत गरोला में एक ऐसा अन्धा शख्स रहता जो जानवरों वाला जीवन व्यतीत करने को मजबूर है इस शख्स के कुछ घरवाले स्वर्ग सिधार चुके हैं और इसकी बहनों की शादी हो चुकी है केवल उर्फ ट्रेल गरोला गाँव मे पिछले कई वर्षोँ से गुमनामी की ज़िंदगी जीने को मजबूर हैं इनकी दिमागी हालत भी बिगड़ चुकी है करीब 50 वर्ष मे का यह शख्स वर्तमान समय मे बिल्कुल बेसहारा है आवर बड़ी बात यह कि इसे किसी भी प्रकार की कोई मदद नही मिल पा रही है हालांकि आसपास के लोगों से बात करने पर पता चला कि इसके खाने पीने का प्रबन्ध इसके रिश्तेदार या पड़ोसी ही करते है लेकिन मानव जीवन जीने के लिए कई प्रकार की वस्तुओं की आवश्यकता होती है उसके नाम पर इस शख्स के पास कुछ भी नही है स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि इस शख्स को किसी अनाथ आश्रम में भेजा जाए ताकि यह इन्सानो की तरह जीवन यापन कर सके।