बी एम एस भरमौर ने कुठेड हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट की बैराज साईट पर किया बैठक का आयोजन ……..
बुधवार को कुठेड हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट की बैराज साइट पर बी एम एस की और से एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे परियोजना में कार्यरत कामगारों की समस्याएं सुनी गई इस बैठक में निर्णय लिया गया कि कुठेड़ हाईड्रो पॉवर प्रोजेक्ट की प्रत्येक साइट पर बीएमएस यूनियन का गठन किया जाएगा बीएमएस नेता गगन ठाकुर ने बैराज साइट पर मजदूरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनके हकों की रक्षा करने के लिए हम दलगत राजनीती से ऊपर उठ कर उनकी समस्याओका निपटारा करेंगे और मजदूरों के साथ कंधे से कंधे मिला कर उनके हितो क़ी पूर्ति के लिए संघर्ष करेंगे उन्होंने कहा कि इसी विषय को लेकर 25 फ़रवरी को एक बैठक गरोला मे होगी जिसमें सभी कामगार भाग लें।
