बी एम एस भरमौर ने कुठेड हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट की एडिट 9 में किया बैठक का आयोजन …..
शनिवार को 240 मैगावाट क्षमता वाली कुठेड हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की एडिट 9 में बीएमएस ने एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कामगारों की समस्याएं सुनी गई इस मौके पर बीएमएस की नीतियों से प्रभावित होकर लॉट 2 सीटू के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने अपने साथियों सहित बीएमएस की सदस्यता ली इस मौक़े पर भारतीय मजदूर संघ इकाई भरमौर के प्रभारी गगन ठाकुर ने कामगारों सम्बोधित करते हुए कहा कि उनकी समस्याओे का निपटारा तुरंत किया जाएगा उन्होने कहा कि जिस प्रकार कम्पनी में कार्यरत कामगारों का लगातार शोषण किया जा उसके खिलाफ हम जल्द ही उचित रणनीति के साथ कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे इसके साथ ही शनिवार को बीएमएस भरमौर ने जिला पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें कुठेड़ हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में कार्यरत सभी कामगारों के सरंक्षण की मांग की क्योंकि कम्पनी प्रबन्धक लगातार मजदूरों को डराने धमकाने का कार्य कर रही है।
