Bharmour

देखिये किस तरह भरभरा कर होली खड़ामुख सड़क मार्ग पर गिरी चटाने मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए हुआ बन्द …..

Spread the love

शनिवार को भूस्खलन के चलते खड़ामुख होली सड़क मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बन्द पड़ गया है। शनिवार दोपहर बाद खडामुख और गरोला के बीच जबरदस्त भूस्खलन हुआ जिसके चलते बड़ी बड़ी चटाने इस सड़क मार्ग पर आ गिरी जिसके बाद यह सड़क मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद पड़ गया है उधर सड़क मार्ग बन्द होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग गई है और अब वहां अपने वाहनों सहित फंसे लोगों को सड़क मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ेगा बहरहाल लोक निर्माण विभाग गरोला ने सड़क मार्ग खोलने की कवायद शुरू कर दी है और उम्मीद की जा रही है कि बड़ी जल्दी इस सड़क मार्ग को खोल दिया जाएगा।