होली का सम्पर्क देश दुनिया से कटा चोली पुल नवनिर्माण के चलते विभाग ने बंद किया वैकल्पिक सडक मार्ग …….
होली खडामुख सड़क मार्ग पर करीब एक माह पहले क्षतिग्रस्त हुए चोली पुल के नवनिर्माण कार्य शुरू मंगलवार सुबह शुरू हो गया बड़ी बात यह है कि अब होली क्षेत्र एक बार फिर देश दुनिया से अलग थलग पड़ गया है क्योंकि इस पुल निर्माण कार्य के चलते कुछ दिन पहले बनाए वैकल्पिक सड़क मार्ग को पूरी तरह बन्द कर दिया गया है जिसके चलते होली तहसील की करीब एक दर्जन पंचायतों का संपर्क देश दुनिया से पूरी तरह कट गया है बता दें कि करीब एक माह पहले ओवरलोडिंग के चलते यह पुल टूट गया था जिसके नवनिर्माण की कवायद शुरू हो गई है उधर विभाग की माने तो करीब दो सप्ताह तक यह सड़क मार्ग बंद रह सकता है।
