होली की देओल पंचायत में खुलेगा राजीव गांधी डे बोडिंग स्कूल ….
जनजातीय क्षेत्र भरमौर की होली तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत देओल में राजीव गांधी बोर्डिंग स्कूल बनेगा भरमौर प्रशासन ने इसके लिए भूमि का चयन कर रिपोर्ट सरकार को भेज दी है राजीव गांधी पंचायती राज विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद ठाकुर ने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद सिंह सुक्खू का आभार जताया है ब्रह्मानंद ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष कुछ दिन पहले ही होली में कोई शिक्षण संस्थान खोलने की मांग की थी जिस पर तुरन्त अमल करते हुए मुख्यमंत्री ने इस स्कूल को खोलने की स्वीकृति दी है उनका कहना है कि इस स्कूल को खोलने के लिए दूसरी जगह भी भूमि देखी जा रही थी लेकिन जितनी जमीन इस स्कूल को खोलने के लिए चाहिए थी वो देओल में ही पूरी हो पाई है लिहाजा इसके लिए समस्त देओल और होली के लोग बधाई के पात्र है उधर एसडीएम भरमौर असीम सूद ने बताया कि इस स्कूल के निर्माण के निर्माण के लिए देओल में भूमि का चयन किया गया है जिसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई है।
