बीएमएस भरमौर की क्रमिक भूख हड़ताल तीसरे दिन में प्रवेश …….
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में निर्माणाधीन कुठेड़ हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मांगें पूरी न होने पर क्रमिक भूख हड़ताल कर रही बीएमएस भरमौर की हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी रही भारतीय मजदूर संघ इकाई भरमौर के प्रभारी गगन ठाकुर ने बताया कि कम्पनी प्रबंधकों ने शुक्रवार शाम को उन्हें बातचीत के लिए बुलाया था और जिसमें कुछ मांगो को मानने में सहमति बनती दिख रही थी जबकि कुछ मांगों को मानने में कम्पनी प्रबन्धक आनाकानी कर रहे थे जो हमें मंजूर नहीं है उनका कहना है कि कुठेड़ हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट प्रबन्धक जब तक उनकी सभी मांगो को नही मानती है तब तक क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
