चोली पुल निर्माण कार्य करवा रहे एस डी ओ ने पुल के बारे क्या कुछ कहा सुनिए……
करीब डेढ़ माह से वाहनों की आवाजाही के लिए बन्द पड़े चोली पुल पर सोमवार शाम तक वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकती है इस पुल का निर्माण कार्य करवा रहे सहायक अभियन्ता भीम सेन नेगी ने बताया कि पुल के निर्माण कार्य को पूरा कर लिया गया है महज कुछ कार्य बचा है जिसे आज शाम तक पूरा कर लिया जाएगा उन्होंने इस पुल के नवनिर्माण के लिए अपनी टीम लोक निर्माण विभाग होली के कर्मचारीयों और जेएसडब्ल्यू जल विद्युत परियोजना प्रबंधकों का आभार जताया उन्होंने कहा कि समय समय पर उन्हें किसी भी वस्तु की जरूरत पड़ी तो समस्त लोगों का उन्हे भरपूर सहयोग मिला।
