चोली पुल का नवनिर्माण कार्य जारी कुछ दिनों में वाहनों की आवाजाही के लिए खुलेगा मार्ग ….
करीब 1 माह पहले क्षतिग्रस्त हुए चोली पुल के निर्माण के कार्य ने जोर पकड़ लिया है बता दें कि लोक निर्माण विभाग इस कार्य को करने में दिन-रात एक कर रहा है और विभाग का कहना है कि 15 से 20 मार्च के बीच इस पुल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा बता दें कि इस पुल के टूटने के बाद जनजातीय क्षेत्र होली की करीब 10 पंचायतें देश-दुनिया से कटी पड़ी हुई है और इस पुल के बनने के बाद ही यह लोग पूरी तरह से दुनिया से कनेक्ट हो पाएंगे बहरहाल अभी युद्ध स्तर पर लोक निर्माण विभाग ने इसका कार्य शुरू किया है और उनका कहना है कि 15 से 20 मार्च के बीच पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
