Bharmour

ब्रह्मानंद ठाकुर ने चोली पुल का निर्माण कार्य करने वाली टीम को किया सम्मानित …..

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर के होली खडामुख सड़क मार्ग पर क्षतिग्रस्त चोली पुल के स्थान पर नए पुल का निर्माण कार्य पूरा होने पर मंगलवार को राजीव गांधी पंचायती राज विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद ठाकुर ने पुल निर्माण कार्य करवा रहे सहायक अभियन्ता भीम सेन नेगी तथा उनकी टीम को सम्मानित किया बता दें कि पिछले दो माह में इस टीम ने जनजातीय क्षेत्र भरमौर में क्षतिग्रस्त दो वैली पुलों का निर्माण कार्य रिकार्ड समय पर बनाया है मंगलवार को ब्रह्मानंद ठाकुर और अन्य कांग्रेसियों ने पुल निर्माण कार्य करवाने वाली टीम को बधाई दी और उन्हें टोपी व शाल पहनाकर सम्मानित किया इस मौके पर कांग्रेसियों ने मिठाई बांटकर पुल निर्माण कार्य की खुशी मनाई।