Himachal Pradesh

मछली बंद, मत्स्य विभाग ने झील किनारे गाड़े तंबू

Spread the love

संवाददाता संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे ,

पौंग झील की मछली के शौकीनों को अब दो माह तक मछली का स्वाद चखने को नहीं मिलेगा। पौंग झील की मछली का स्वाद चखने के लिए दो माह का इंतजार करना पड़ेगा। पौंग झील में मत्स्य आखेट पर 15 जून से लेकर 15 अगस्त तक प्रतिबंध रहेगा। अब 16 अगस्त को ही झील की मछली का स्वाद चखने को मिलेगा। दो माह तक झील में वीरानी छाई रहेगी। बंद सीजन में मछली पकडऩे पर पूर्णतया प्रतिबंध रहता है तथा मत्स्य विभाग द्वारा टीमों का गठन किया जाता है।
इस बार भी टीमों ने झील किनारे तंबू गाड़ दिए हैं, जो कि दिन-रात झील में नजर रखेंगे। अगर कोई व्यक्ति बंद सीजन में मछली पकड़ता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाती है। पौंग झील में मछली पकडऩे का कार्य करने वाले 2500 मछुआरों ने झील से जालों को समेट लिया है तथा अपने-अपने घरों को ले आए हैं।