बीएमएस भरमौर की क्रमिक भूख हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी ……
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में निर्माणाधीन कुठेड़ हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में कामगारों की मांगे न मानने पर क्रमिक अनशन कर रही बीएमएस भरमौर की क्रमिक भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहे। शुक्रवार को इस क्रमिक भूख हड़ताल में परियोजना में कार्यरत दो कामगार इस भूख हड़ताल में शामिल हुए बता दें कि कुठेड़ हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में बरती जा रही अनियमिताओं और कामगारों के हो रहे शोषण को लेकर बीएमएस भरमौर परियोजना कार्यालय गरोला के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे है और बीएमएस का कहना है कि जब तक कम्पनी उनकी मांगों को नही मानती है तब तक क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
