मांगे न मानने पर बीएमएस भरमौर ने शुरु की क्रमिक भूख हड़ताल ……
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में निर्माणाधीन कुठेड़ हाईड्रो पॉवर प्रोजेक्ट में कामगारों की मांगे न मानने पर बीएमएस भरमौर ने प्रॉजेक्ट के मुख्य कार्यालय के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल शुरु कर दी है इसकी जानकारी देते हुए बीएमएस इकाई भरमौर के प्रभारी गगन ठाकुर ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर उन्होंने कुछ दिन पहले कम्पनी प्रबंधकाें को सात दिन का समय दिया था लेकिन कम्पनी प्रबंधकों ने उनकी एक भी मांग नही मानी है उन्होंने कहा कि जब तक कंपनी उनकी मांगों को नही मानती है तब तक उनके दो साथी हर रोज इस क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे उन्होंने कहा कि कम्पनी में भारी गड़बड़झाला चला हुआ है जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
