Bharmour

भरमौर की पूलन पंचायत में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस …..

Spread the love

मंगलवार को जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत पूलन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया बाल विकास परियोजना अधिकारी भरमौर के सौजन्य से करवाए गए इस एकदिवसीय कार्यक्रम में उपमंडल भरमौर के सभी विभागों के अधिकारियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी भरमौर असीम सूद ने की उन्होंने मौके पर उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण समय की मांग है और जिसे मद्देनजर रखते हुए महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक उत्थान की दिशा मे आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए जिसके लिए समाज का दायित्व बहुत महत्वपूर्ण है।इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी भरमौर सुभाष दियोलिया और पूलन पंचायत प्रधान अनीता कपूर ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।