भरमौर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस
उपमंडल मुख्यालय भरमौर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय बुर्जुग दिवस मनाया गया इस मौके पर करीब 70 बुजुर्ग मतदाताओं को चुनाव आयोग की और से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया लघु सचिवालय भरमौर में आयोजित इस सम्मान सामारोह में उपमंडलाधिकारी भरमौर असीम सूद ने वरिष्ठ मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठ मतदाताओं के लोकतन्त्र के इस महापर्व में भाग लेने से हमारा लोकतन्त्र और मजबूत होता है और यह वरिष्ठ मतदाता युवा मतदाताओं को भी अधिक मतदान के लिए प्रेरित करते है उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व एक बार फिर आने वाला है तो आप इस महापर्व मेभी बढ़चढ कर भाग लें।ताकि युवा पीढ़ी के मतदाताओं को भी आपसे सीख मिले।
