18 दिन बाद बहाल हुआ चंबा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग …..
दो सप्ताह से अधिक समय तक देश दुनिया से कटे पड़े जनजातीय क्षेत्र भरमौर को बुधवार को देश-दुनिया से जोड़ दिया गया बता दें कि भूस्खलन के चलते 17 दिन पहले भरमौर चम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाला लूणा पुल जबरदस्त भूस्खलन के चलते क्षतिग्रस्त हो गया था और उसके स्थान पर एनएच विभाग ने एक नए वैली पुल का निर्माण शुरू किया था जिसका निर्माण कार्य बुधवार को पूरा हो गया और अब इस निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद इस पुल से छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी जाएगी और करीब 18 दिन बाद जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लोग देश दुनिया से जुड़ पाएंगे।
