भरमौर और होली स्वास्थ्य केन्द्रों में जल्द स्थापित होंगी एक्सरे मशीनें …..
भरमौर पांगी के विधायक डॉक्टर जनक राज ने कहा है कि बड़ी जल्दी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली और नागरिक अस्पताल भरमौर में एक्सरे मशीनें स्थापित होंगी उनका कहना है कि वर्तमान में नागरिक अस्पताल भरमौर में जो एक्सरे मशीन है उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गरोला से उधार लिया गया है और भरमौर में एक्सरे मशीन स्थापित होने के बाद उस एक्सरे मशीन को वापस गरोला में लगा दिया जाएगा उनका कहना है कि बड़ी जल्दी जनजातीय क्षेत्र भरमौर के तीनों मुख्य अस्पतालों में एक्सरे मशीनों की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
