Bharmour

सडक सुविधा से मरहूम किलोड़ पंचायत के लोगों ने चार किलोमीटर उठाकर पहुंचाया बिजली ट्रांसफार्मर ……

Spread the love

 विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत किलोड़ के लोग बिना सड़क सुविधा किस प्रकार मुसीबतों का सामना कर रहे है इसका ताजा उदाहरण हाल ही में देखने को मिला दरअसल ग्राम पंचायत किलोड को बिजली देने वाला ट्रांसफार्मर करीब एक माह पहले जल गया जिसके स्थान पर नया ट्रांसफार्मर रखने के लिए ग्रामीणों को करीब चार किलोमीटर इस नए ट्रांसफार्मर को पीठ पर उठाकर पहुंचाना पड़ा और इसके लिए उन्हें तीन दिनों का समय लग गया यूथ कांग्रेस भरमौर के सचिव लक्की राजपूत ने बताया कि करीब 2500 की आबादी यहां रहती हैं और आजादी के इतने वर्षों बाद आज भी हमारी पंचायत सड़क सुविधा से वंचित है।उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद सिंह सुक्खू से मांग की है कि जल्द से जल्द हमारी पंचायत को सड़क सुविधा से जोड़ा जाए ताकि हम भी विकास की मुख्यधारा मे शामिल हो सके।