भरमौर के चंगुई गांव में मिल रहे नर कंकाल विधायक डॉक्टर जनक राज ने कहा कितने यह जांच का विषय …….
जनजातीय क्षेत्र भरमौर के चंगुई गांव में नर कंकाल मिलने से यहां के ग्रामीण सकते में है लोगों का कहना है कि यह नर कंकाल पहले भी कई बार उन्हें मिल चुके हैं और इन नर कंकालों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है शनिवार को जब चंगुई गांव क्षेत्र के विधायक डॉ जनकराज पहुंचे लोगों ने उन्हें भी बताया कि इस तरह के नर कंकाल यहां लगातार मिल रहे हैं डॉक्टर जनक ने इस स्थान का दौरा करने के बाद बताया कि प्रथम दृष्टि से बेशक यह इंसान की हड्डियां लग रही है और यह हड्डियां यहां कैसे आई यह जांच का विषय है उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह नर कंकाल कितने पुराने हैं और इस छोटी सी गुफा में यह नर कंकाल कैसे आए हैं ।
