Bharmour

शिवमय हुई शिवनगरी भरमौर विधायक और स्थानीय लोगों ने पारम्पारिक भेषभूषा में किया भगवान् शिव का स्वागत …..

Spread the love

शिवरात्रि पर्व पर शनिवार को भरमौर के प्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ आया है। सुबह से मंदिर में भगवान बोले नाथ के दर्शनों के लिए भक्तों की कतारें लगी हुई है। इस बीच स्थानीय विधायक डा.जनक राज और जिला परिषद सदस्य अनिल कुमार ने चौरासी परिसर में पर्व को लोगों के बीच मनाया। लिहाजा विधायक की मौजूदगी में भरमौर में भगवान बोले नाथ की शोभा यात्रा भी निकाली गई। जिसमें विधायक डा. जनक राज समेत स्थानीय लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। वहीं चौरासी परिसर में स्थित विश्व के इकलौते धर्मराज मंदिर में भी श्रृद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। मान्यता है कि शिवरात्रि वाले दिन भगवान भोले नाथ पाताल लोक से कैलाश पर्वत की ओर रूख करते है और पर्व वाले दिन उनका ठहराव भरमौर स्थित शिव मंदिर में होता है।