चंबा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढकोग कके पास बाइक दुर्घटना ग्रस्त दो लोगों की मौके पर मौत …..
चंबा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मौत हो गई है यह दोनों लोग गरोला से चंबा की ओर जा रहे थे और जैसे ही यह लोग ढकोग के पास पहुंचे तो बाइक से इनका संतुलन बिगड़ गया और यह दोनों बाइक सवार रावी नदी में जा गिरे इस दुर्घटना में बड़ी बात यह है कि जिस बाइक से यह दोनों व्यक्ति गिरे वह बाइक सड़क पर ही पड़ी रही और यह दोनों व्यक्ति रावी नदी में जा गिरे दोनों लोगों की मौके पर मौत हो गई है और यह दोनों व्यक्ति डिलीवरी ब्वॉय बताए जा रहे हैं स्थानीय लोग मौके पर है प्रशासन और पुलिस के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि यह कौन थे और कहां डिलीवरी लेकर सुबह सुबह जा रहे थे।
