Bharmour

प्रन्घाला नाला में बाइक दुर्घटनाग्रस्त दो लोग घायल

Spread the love

SUBSCRIBEहडसर रोड पर स्थित प्रंघाला नाला के पास शनिवार को बाईक दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे लुढक गई। जिसके चलते दो सवार घायल हो गए है। इनमें एक सवार को गंभीर चोंटे आई है। घायलों में 32 वर्षीय कुलदीप कुमार पुत्र धर्मपाल तथा 30 वर्षीय जुगल किशोर पुत्र सलिंदर निवासी तारागढ पठानकोट शामिल है। बहरहाल घायलों को सिविल अस्पताल भरमौर में उपचार हेतू भर्ती कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को प्रंघाला नाला के पास मोटरसाईकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों सवार गहरे नाले में जा गिरे। इस दौरान मौके पर पुलिसबलों ने तुरंत लोगों की मदद से दोनों घायलों को नाले से सडक तक पहंुचाया और एंबूलैंस के जरिए उपचार हेतू सिविल अस्पताल भरमौर पहंुचाया। उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर डा. अंकित शर्मा ने कहा कि एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है, जबकि अन्य को मामूली चोंटे आई है। प्रशासन की ओर से दोनों पीडितों को पांच पांच हजार की राशि फौरी राहत के तौर पर प्रदान की है।