Uncategorized

भरमौर के विधायक जिया लाल कपूर ने होली में किए दो पुलों के उदघाटन और शिलान्यास

Spread the love

भरमौर के विधायक जिया लाल कपूर ने शनिवार को रावी नदी पर निर्मित सतारसु पुल जनता को समर्पित कर दिया। इस पुल के निर्माण पर तीन करोड की राशि खर्च की गई है। वहीं विधायक ने होली नाला पर बनने वाले अंदलाग्राम पुल का नींव पत्थर रखा। इस कार्य हेतू 80 लाख रूपयों की राशि का प्रावधान किया गया है। इस मौके पर विधायक जिया लाल कपूर ने होली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र भरमौर में सड़कों के निर्माण के लिए विशेष प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सड़कें बेहद जरूरी है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को अन्द्रलाग्राम पुल के निर्माण कार्य को तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने अधिकतर समस्याओं को मौके पर हल किया और शेष समस्याओं को संबंधित विभाग को समाधान के लिए प्रेषित किया । इस अवसर पर नायब तहसीलदार होली टीआर ठाकुर, अधिशाषी अभियंता संजीव महाजन सहायक अभियंता होली सार्थक सूद, भाजपा मंडल भरमौर के अध्यक्ष रवि जुलकान, ग्राम पंचायत बजोल की प्रधान मंगला देवी, होली के प्रधान देवी सिंह गुरदास, जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्य चमन लाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक सांख्यान, मंडल महामंत्री अनिल कुमार, मीडिया प्रभारी मंगतराम शर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनूप कुमार, गद्दी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजीव कुमार, ग्राम पंचायत न्याग्रां के प्रधान अशोक ठाकुर, राजेश कपूर, रविंद्र ठाकुर, नरेश विहान, सुभाष कपूर, सोनू तलैल आदि मौजूद रहे।