chamba

चंबा में नए बालू पुल के पास रावी नदी के किनारे एक महिला का शव बरामद

Spread the love

रविवार सुबह चम्बा में नए बालू पुल के आगे रावी नदी के किनारे एक महिला का शव बरामद हुआ है जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है बताया जा रहा है कि महिला का शव रावी नदी के किनारे रविवार सुबह देखा गया बाद में शव को चंबा शव गृह में रखा गया महिला के शव के बारे में स्थानीय लोगों से हर संभव पूछताछ अमल में गई परंतु किसी भी व्यक्ति ने महिला के शव की शिनाख्त नहीं की है महिला के शव को शिनाख्त हेतु शवगृह चंबा में रखा गया है। महिला की शिनाख्त होने पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी महिला की आयु 30 से 40 साल के बीच होना पाई जा रही है ।