Bharmour

हिन्दू संस्कृति से लबरेज दो रशियन महिलाएं पहुंची शिव नगरी भरमौर

Spread the love

भगवान भोले नाथ के प्रति गूढ़ आस्था दो विदेशी महिलाओं को मणिमहेश यात्रा में भरमौर खींच लाई है। चौरासी स्थित शिव मंदिर में नतमस्तक दोनों विदेशी रशियन है और मणिमहेश परिक्रमा यात्रा करने के लिए यहां पहुंची है। चौरासी परिसर में पत्रकारों से रूबरू होते हुए रशियन महिला विश्व लक्ष्मी गिरी ने कहा कि वह भोले नाथ की नगरी भरमौर पहुंच कर बेहद खुश है। वह बताती है कि इससे पहले वह और उसकी सहयोगी महिला केदारनाथ की यात्रा पर आई है। बकौल विश्व लक्ष्मी गिरी when is ask me come here, I come and now I am here. वह कहती है कि वह महादेव की अनुयायी । उनका कहना था कि भरमौर यहां के लोग बहुत अच्छे है।यही नहीं इन विदेशी महिलाओं की हिन्दू धर्म के प्रति आस्था का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन महिआलों ने भगवा वस्त्र धारण कर रखे थे और भारतीय अंदाज में नमस्ते कर रही थी।