भरमौर के विधायक जिया लाल कपूर ने रविवार को प्रन्घाला नाला पुल सहित किए कई उद्घाटन और शिलान्यास
विधायक जियालाल कपूर ने आज गोसन में 80 लाख की लागत से निर्मित डेढ़ किलोमीटर पट्टी से गोसन तक जीप योग्य सड़क का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने खणी में लगभग 9 करोड रुपए की लागत से निर्मित होने वाली 9 किलोमीटर लंबी खणी ग्रीमा से रैटन तक बस योग्य सड़क और ग्रीमा में 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले पशु औषधालय व आवासीय भवन ग्रीमा का भी शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और लोगों का सहयोग बहुत जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 9 किलोमीटर खणी ग्रीमा से रैटन तक बस योग्य सड़क के निर्मित होने से 7 गांवों के 1345 लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को इस सड़क के निर्माण को तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश भी जारी किए। उन्होंने ग्राम पंचायत ग्रीमा में जखनी माता मंदिर के प्रांगण में पेवर डालने के लिए 1 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने यह भी कहा कि पशु औषधालय के निर्मित होने से ग्राम पंचायत ग्रीमा के लोगों को पशुओं के इलाज के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने अधिकतर समस्याओं को मौके पर हल कर दिया। शेष बची समस्याओं को संबंधित विभाग को समाधान के लिए निर्देशित किया। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही हिमकेयर, सहारा योजना ,वृद्धा पेंशन योजना, गृहिणी सुविधा योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी भी दी। इसके पश्चात विधायक जिया लाल कपूर ने प्रंघाला में लगभग 3 करोड 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित प्रघाला नाला में 51.830 मीटर बैली पुल का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन,जल विभाग के अधिशासी अभियंता दिलेर सिंह, सहायक निदेशक पशुपालन विभाग डॉ राकेश बगालिया,लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता विशाल चौधरी, चंद्र शेखर डोगरा एम डी एम सी सी , प्रधान भरमौर अनिल कुमार, युवा मोर्चा जिला सचिव बंटी कपूर सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित
