भरमौर के विधायक जिया लाल कपूर ने उलांसा पंचायत को एक साथ दी कई सौगातें
भरमौर के विधायक जिया लाल कपूर ने रविवार को जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत उलाशां में 38.5 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले तीन मार्ग खडामुख से ओपन,खडामुख – सतनाला से सुलाखर और सतिमाता मंदिर से नाग मंदिर संपर्क मार्ग का विधिवत शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 5 लाख की लागत से निर्मित पातका से सतिमाता मंदिर संपर्क मार्ग का उद्घाटन किए इसके उपरांत उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्र भरमौर में प्राथमिकता के आधार पर मूलभूत सुविधाओं और सड़कों के निर्माण के लिए कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सड़कें बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बन्नी माता संपर्क मार्ग में लगभग 25 करोड रुपए व्यय किए गए हैं उन्होंने कहा कि तीन संपर्क सड़कों के निर्माण के लिए 38.5 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जाएगी। और उन्होंने लोक निर्माण विभाग को इन तीनों संपर्क सड़कों के निर्माण कार्य को तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन तीन संपर्क मार्गों के निर्माण से ग्राम पंचायत उलाशां के सैकड़ों लोगो को बेहतर सुविधा मिलेगी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने लोगों की पानी की समस्या समाधान करते हुए ग्राम पंचायत उल्लासा में दो 50 हजार लीटर क्षमता के पानी के स्टील टैंक बनाने की बात भी कही ताकि लोगों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाई जा सके। उन्होंने स्थानीय युवाओं की मांग पर युवाओं को खेल संबंधी सामग्री मुहैया करवाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि होली को तहसील का दर्जा दिया गया है नहीं तो पहले लोगों को अपने काम करवाने के लिए भरमौर जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 125 यूनिट बिजली मुफ्त की गई है इसके अलावा महिलाओं के लिए साधारण बसों में राज्य के भीतर 50 फीसदी किराए में भी छूट दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के पानी के बिल भी माफ किए गए हैं।
