शनिवार को कुल 550 लोगों ने किभारी मणिमहेश झील के लिए उडान
SUBSCRIBEमणिमहेश हेली टेक्सी सेवा के जरिए डल झील तक पहंुचने की चाह शनिवार को भी कई यात्रियों की अधूरी रह गई। खराब मौसम के चलते शनिवार को 550 यात्री ही हेली टेक्सी सेवा का लाभ उठा पाए। लिहाजा अब अगर मौसम विभाग का पूर्वानुमान स्टीक रहता है, तो रविवार को हवाई उडानें मुशिकल ही हो पाएगी। जानकारी के अनुसार शनिवार को हिमालयन हेली टेक्सी के हेलीकाॅप्टर में भरमौर से गौरीकुंड के लिए 137 तथा वापसी में भरमौर के लिए 132 यात्रियों ने उडान भरी। इसी तरह थुंबी एविएशन के हेलीकाॅप्टर में गौरीकुंड से भरमौर के लिए 141 और भरमौर से गौरीकुंड के लिए 140 यात्रियों ने सफर किया है। बता दें कि शनिवार को भी खराब मौसम के चलते शनिवार को दिन भर उडानें रूक-रूक कर होती रही। जिसके चलते यात्रियों का डल झील की ओर रूख करने का इंतजार भी लगातार बढता ही जा रहा है। हांलाकि मणिमहेश यात्रा में हेली टेक्सी सेवाएं प्रदान कर रही दोनों कंपनियों की ओर से वेटिंग में चल रहे यात्रियों को प्राथमिकता के आधार पर हवाई सेवा का लाभ प्रदान किया जा रहा है। लेकिन नियमित उडानें न होने से यात्रियों को भी यहां पर हवाई उडानों के लिए इंतजार करना पड रहा है।
