उलांसा पंचायत में सेब की फसल पर रात को चमगादड़ कर रहे हमला प्रधान की गुहार समाधान करे सरकार
जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत उलांसा के सेब के बागीचो पर रात को चमगादड़ों के हमले के चलते यहां के बागबान काफी परेशान है ग्राम पंचायत उलांसा के प्रधान हरी सिंह अत्री ने बताया की पिछले कई वर्षों से उनकी पंचायत इस समस्या से जूझ रही है उनका कहना है कि रात को चमगादड़ों का दल आता है उनकी सेब की फसल पर टूट पड़ता है उन्होंने बागबानी विभाग भरमौर से मांग की है कि जल्द से जल्द यहां के लोगों को इस समस्या से छुटकारा दिलाया जाए।
