होली में खुला आधार केन्द्र अब लोगों को द्वार मिलेगी आधार केंद्र की सुविधांए
होली घाटी में आधारकार्ड केंद्र खोलने की मांग पूरी हो गई है। ग्राम पंचायत होली में शुक्रवार को केंद्र का आगाज हो गया। ग्राम पंचायत होली के प्रधान देवी सिंह ने रिबन काट कर केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आधार सेवा केंद्र खुलने से घाटी की 11 पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा । इससे पहले आधार संबंधित किसी भी सेवा के लिए 20 किलोमीटर दूर गरोला जाना पड़ता था। अब यह सुविधा होली में ही मिलेगी। आधार सेंटर खोलने से लोगों को आधार updation,नया आधार वा ऑनलाइन द्वारा की जाने वाली सभी कामों की सुविधा आधार सेवा होली में मिलेगी ।
