Bharmour

भरमौर में जाम हुआ आम श्रद्धालु परेशान

Spread the love

भरमौर में चल रही पवित्र मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं को चम्बा भरमौर सड़क मार्ग पर लग रहे जाम के चलते मुशिकलों का सामना करना पड रहा है शुक्रवार को भी इस सड़क मार्ग पर सुनकू की टपरी नामक स्थान से लेकर चनेढ़ घार तक करीब दो घंटो तक जाम लगने के कारण वाहनों के पहिए थमे रहे जाम लगने का मुख्य कारण उपमंडल मुख्यालय के आस पास बेतरतीब ढंग से खडे वाहन बन रहे है क्योंकि सड़क के दोनों और वाहन खड़े होनेवके कारण यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से नही चल पा रही है बहरहाल शुक्रवार को चम्बा भरमौर सड़क मार्ग पर सूंकू की टपरी से लेकर चनेड घार तक करीब दो घंटो का जाम लगा रहा जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।