भरमौर में आयोजित दंगल में नूरपुर के अंकु ने कांगड़ा के अजय को हराकर जीता ख़िताब
चौरासी परिसर में आयोजित दंगल पर नुरपूर के अंकू ने कब्जा जमा लिया है। अंकू पहलवान कांगड़ा के अजय कुमार को पटकनी देकर विजेता बने है। लिहाजा भरमौर के विधायक जिया लाल कपूर ने विजेता व उपविजेता पहलवानों को ईनाम की नकद राशि देकर सम्मानित किया। दंगल में हिमाचल के अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा के नामी पहलवानों ने अखाड़े में अपना दमखम दिखाया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चौरासी परिसर में भरमौर जातर मेले का दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें भरमौर के विधायक जिया लाल कपूर ने बतौर मुख्यातिथि शिरक्त की, जबकि आयोजन समिति के प्रमुख एवं ग्राम पंचायत भरमौर के प्रधान अनिल कुमार व सचिव दीपक कपूर भी मौजूद रहे। इससे पहले आयोजन समिति ने चौरासी परिसर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर माथा टेका। जिसके बाद विधिवत रूप से दंगल का शुभारंभ हुआ। दंगल में एक सौ से अधिक पहलवानों ने अखाड़े में अपना दमखम दिखाया। लिहाजा फाइनल मुकाबला नुरपुर के पहलवान नागेंदर उर्फ अंकू व कांगड़ा के पहलवान अजय कुमार के बीच हुआ । लम्बे समय तक चले इस दिलचस्प मुकाबले में दोनों पहलवानों ने जीत के हर दाव पेंच आजमाए लेकिन नागेंदर का एक दांव अजय कुमार पर भारी पड़ गया और नागेंदर ने यह मुकाबला जीत लिया। उधर, दंगल को देखने के लिए हजारों लोग चौरासी मंदिर परिसर में उमड़े थे। विजेता को 61 हजार व उपविजेता 41 हजार रुपये की राशि इनाम स्वरूप दी गई । पंचायत सचिव भरमौर दीपक कुमार ने कहा कि दंगल प्रतियोगिता सफलता पूर्वक पूरी हो गई है । दंगल के बीच में हल्की हल्की वर्षा भी आरम्भ हुई थी , लेकिन इससे कार्यक्रम प्रभावित नहीं हुआ । उन्होंने कहा कि दंगल में लाखों के ईनाम पहलवानों में बांटे गए।
