बग्गा बाँध के पास भूस्खलन के चलते कई घंटे बंद रहा चंबा भरमौर सड़क मार्ग
मंगलवार सुबह भारी भूस्खलन के चलते चम्बा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग बगा बांध के पास वाहनों की आवाजाही के लिए कई घंटो तक बन्द रहा सड़क मार्ग बन्द होने के कारण एक बार राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा इस सड़क मार्ग के बन्द होने के कारण सुबह सुबह भरमौर और होली तक पहुंचने वाली बसें देरी से पहुंची उधर छोटे वाहन चालक भी यहां घंटो तक फंसे रहे बहरहाल कई घंटो तक सड़क बन्द रहने के बाद एनएच विभाग ने वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी।
