चंबा के कोटी पुल पर हुआ जबरदस्त भूस्खलन
जिला चम्बा के कोटी पुल के पास मंगलवार को जबरदस्त भूस्खलन हुआ जिसके चलते वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई इस भूस्खलन के चलते सलूणी बनीखेत सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बन्द हो गया है उधर इस भूस्खलन में सबसे बड़ी गनीमत यह रही कि यह भूस्खलन कोटी पुल से कुछ दूरी पर हुआ अगर पुल के साथ इतना बड़ा भूस्खलन हुआ होता तो कोटी पुल को बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था बहरहाल लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क मार्ग को खोलने की कवायद शुरू कर दी है।
