Bharmour

जिला परिषद कर्मचारियों और प्रधान पर कार्यवाही नहीं हुई तो कवारसी पंचायत के वार्ड सदस्य देंगे त्याग पत्र

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत कवारसी का प्रतिनिधि दल मंगलवार को विकास खण्ड अधिकारी भरमौर से मिला और विकास खंड अधिकारी को एक शिकायत पत्र भी सौंपा इस पत्र में शिकायत की गई कि ग्राम पंचायत कवारसी में कार्यरत जिला परिषद कर्मचारी और प्रधान लगातार पक्षपात कर रहे है जिसके कारण वहां के गरीब लोगों का शोषण हो रहा है इस प्रतिनिधि दल में शामिल ग्राम पंचायत कवारसी के पांच में से चार वार्ड सदस्यों विजय कुमार, इन्दिरा देवी, निकडो देवी और अनु देवी ने विकास खंड अधिकारी भरमौर से शिकायत की कि ग्राम पंचायत प्रधान से मिलकर कुछ जिला परिषद कर्मचारी हमारे साथ भेदभाव कर रहे है इन वार्ड सदस्यों का कहना है कि अगर दस दिनों के भीतर क्वारसी पंचायत में कार्यरत जिला परिषद कर्मचारियों का तबादला और प्रधान पर कानूनी कार्यवाही नही हुई तो हम चारों अपने पद से त्याग पत्र दे देंगे जिसकी पूरी जिमेवारी पंचायती राज विभाग भरमौर की होगी।उधर इस वार्ड सदस्यों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए खण्ड विकास अधिकारी भरमौर सुरेंद्र जेटली ने कवारसी पंचायत का दौरा करने के लिए विभागीय टीम का गठन कर दिया है उनका कहना है कि बड़ी जल्दी पंचायती राज विभाग भरमौर का एक दल कवारसी जाएगा और वहां जिला परिषद कर्मचारीयों और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा बरती जा रही अनियमिताओं की जांच करेगी।