chamba

चंबा में एक सडक मार्ग के बंद होने के कारण दो युवकों ने कंधो पर उठाई बाइक

Spread the love

जिला चंबा के भड़ेला-अंद्राल सड़क मार्ग पर बुधवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला दरअसल इस सड़क मार्ग पर भूस्खलन के चलते भारी भरकम मलबा आ गिरा जब काफी समय ज् बीत जाने के बाद भी सड़क मार्ग नही खुला तो एक बाइक चालक से रहा नही गया और उसने अपने एक सहयोगी की मदद से एक बड़े डंडे में बांधकर बाइक को पार पहुंचा दिया टनों के हिसाब से गिरा यह भारी भरकम मलबा इस बाइक राइडर की राह नहीं रोक सका। राइडर ने एक अन्य व्यक्ति के सहयोग बाइक को डंडे के सहारे कंधों ओर उठा कर टनों के हिसाब से गिरे मलबे और पत्थरो के ढ़ेर को पार किया। मामले की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।