Bharmour

भरमौर हडसर सड़क मार्ग पर प्रन्घाला नाला पर बन रहा बैली पुल भूस्खलन के चलते क्षतिग्रस्त

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर में हड़सर भरमौर सड़क मार्ग पर बन रहा एक पुल यहां के प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के लिए परेशानियों का सबब बन चुका है बता दें भरमौर हड़सर सड़क मार्ग पर प्रंघाला नाला में बन रहे बैली पुल पर रविवार रात को भूस्खलन के चलते भारी भरकम मलबा आ गिरा जिसके चलते यह पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है उधर सबसे बड़ी चुनौती यह है कि कुछ दिनों बाद मणिमहेश यात्रा आधिकारिक रूप से शुरू हो रही है और इसी पुल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ही इस पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग भरमौर युद्धस्तर पर कर रहा था लेकिन अब इस आधे अधूरे पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद इस पुल के निर्माण की कवायद को बहुत बड़ा झटका लगा है बहरहाल पुल पर भारी भरकम मलबा गिरने के कारण पुल को भारी नुकसान पहुंचा है अब देखना यह होगा कि लोक निर्माण विभाग भरमौर इस स्थिति से कैसे निपटता है।