प्रन्घाला नाला पर बन रहा पुल हुआ क्षतिग्रस्त पुल निर्माण में हो रही देरी पर लोगों ने विभाग को घेरा
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में हड़सर भरमौर सड़क मार्ग पर बन रहा एक पुल यहां के प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के लिए परेशानियों का सबब बन चुका है बता दें भरमौर हड़सर सड़क मार्ग पर प्रंघाला नाला में बन रहे बैली पुल पर रविवार रात को भूस्खलन के चलते भारी भरकम मलबा आ गिरा जिसके चलते यह पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है उधर सबसे बड़ी चुनौती यह है कि कुछ दिनों बाद मणिमहेश यात्रा आधिकारिक रूप से शुरू हो रही है और इसी पुल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ही इस पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग भरमौर युद्धस्तर पर कर रहा था लेकिन अब इस आधे अधूरे पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद इस पुल के निर्माण की कवायद को बहुत बड़ा झटका लगा है बहरहाल पुल पर भारी भरकम मलबा गिरने के कारण पुल को भारी नुकसान पहुंचा है अब देखना यह होगा कि लोक निर्माण विभाग भरमौर इस स्थिति से कैसे निपटता है वहीं भरमौर प्रशासन ने ख़राब मौसम को देखते हुए अगले दो दिनों तक मणिमहेश यात्रा पर भी रोक लगा दी है प्रशासन का कहना है कि भारी बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा बना हुआ है इसलिए कोई भी व्यक्ति डल झील की ओर न जाएं उधर लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रंघाला नाला पर बनाए जा रहे पुल के निर्माण कार्य की देरी पर हड़सर पंचायत के लोगों ने भरमौर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है उनका कहना है कि हम कई महीनों से मांग कर रहे थे कि पुल के निर्माण कार्य को मई या जून माह में निपटा लिया जाए लेकिन ठेकेदार और विभाग की लापरवाही के चलते आज मणिमहेश को जाने वाले श्रद्धालू और स्थानीय लोग परेशानियों से जूझ रहे है उन्होंने भरमौर प्रशासन से मांग कई है कि इस नाले पर जल्द से जल्द वैकल्पिक रास्ते का निर्माण किया जाए ताकि लोगों और श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
