Tribal

सोलर तार बाढ़ का करंट हुआ गायब शिकायत करने पर बागवानी विभाग ने आठ माह से नहीं ली सुध

Spread the love

सोलर तार बाढ़ का करंट हुआ गायब शिकायत करने पर बागवानी विभाग ने आठ माह से नहीं ली सुध

विनोद ठाकुर भरमौर
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में बागवानी विभाग द्वारा चलाई जा रही खेत सरंक्षण योजना हांफती नजर आ रही है क्षेत्र की ग्राम पंचायत देओल के एक बागवान प्रकाश चंद ने पिछले वर्ष खेत सरंक्षण योजना के तहत अपने सेब के बागीचे में सोलर तार बाढ़ लगाया था लेकिन पिछले आठ माह से इस तार बाढ़ से करंट गायब है जिसके चलते जंगली जानवर उनके सेब के बागीचे को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं बागवान के परिवार के लोगों की माने तो जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए बाढ़ लगाया था वो पूरा होता नही दिख रहा है उनका कहना है कि उन्होंने जंगली जानवरों से अपने सेब के पेड़ों को बचाने के लिए सोलर बाढ़ लगाया था लेकिन इस बाढ़ में करंट न होने के कारण जंगली जानवर आसानी से बागीचे में घुस जा रहे है प्रकाश के बेटे कर्ण का कहना है कि रविवार को लंगूरों का एक झुंड उनके बागीचे में घुस गया और उनके करीब 4 दर्जन से अधिक पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है उनका कहना है कि बाढ़ में करंट न होने की शिकायत बागवानी विभाग व सम्बन्धित विभाग से कर चुके हैं लेकिन आज तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ उनका बागवानी विभाग से मांग की है कि विभाग उनके सोलर बाढ़ की मुरम्मत करवाए या फिर से के पेड़ों के हुए नुकसान का मुआवजा दें।
#langurbharmour