Bharmour

भरमौर और होली के नालों में बादल फटे भारी तबाही

Spread the love

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत कुठेड़ के ओई नाला और कलाह नाला में वीरवार सुबह बादल फटने के कारण बहुत बड़ा नुकसान हुआ है बता दें कि बादल फटने के कारण ओई नाला में कई पशुओं और घराटों के बह जाने की खबर है तो वहीं दूसरी और सलून और बटोला गांव के लोगों के कई मवेशियों के भी इस सैलाब में बहने की खबर है उधर ओई नाला में आए जबरदस्त मलबे के चलते रावी नदी का प्रवाह भी करीब एक घंटा तक रुका रहा जिसके चलते नदी का प्रवाह दूसरे छोर पर स्थित गैमन इंडिया के स्टोर और जीएमआर जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस की तरफ मुड़ने के कारण कम्पनी की मशीनरी के बह जाने की भी खबर है बताया जा रहा है कि गैमन इंडिया कंपनी का एक बड़ा वाहन रावी नदी में बह चुका है जबकि कई बड़े वाहनों और दूसरी मशीनरी के बहने का खतरा बना हुआ है यहां एक घंटा जो रावी नदी का प्रवाह रुक रूका रहा और उसके वजह से जो गैमन इंडिया की मशीनरी थी उसके बहने की भी सूचना है उधर बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत कुठेड़ के बटोला और ग्राम पंचायत सांह के सलून गांव के मध्य में पढ़ने वाला ओई नाला के आस पास लोगों ने पशुओं को भी के लिए छोड़ा था उनमें से कई पशुओं के बहने की भी सूचना है बहरहाल रावी नदी का प्रवाह करीब 1 घंटे तक रुकने के बाद प्रवाह खुल गया है और अभी वह अपने रास्ते से चल पड़ी है ग्राम पंचायत सांह का सलून गांव है उन लोगों ने अपने पशुओं को चरने के लिए ओई नाला की तरफ छोड़ते हैं उनके बहने की सूचना है बहरहाल रावी नदी का प्रवाह खुल चुका है अब मौसम खुलने बाद ही सही नुकसान का आकलन हो पाएगा इसके आलावा भरमौर हड़सर सड़क मार्ग पर पड़ने वाले सठली नाला में भी बादल फटने की सूचना है जिसमें भी बहुत बड़ा नुकसान हुआ है भरमौर हड़सर सड़क मार्ग पर सठली नाला और प्रंघाला नाला में जलस्तर बढ़ने के कारण यह सड़क मार्ग सभी प्रकार के वाहनों और लोगों की आवाजाही के लिए बन्द पड़ गया है।