Uncategorized

होली की ग्राम पंचायत ग्रौन्डा में बादल फटा पचास से अधिक भेद बकरियां बही

Spread the love

तहसील होली की दूरस्थ ग्राम पंचायत ग्रोंडा के फेर नाला में बुधवार शाम को बादल फटने से आई बाढ मे 55 भेड-बकरियां बह गई। जिसमें से दो दर्जन के करीब भेड-बकरियां मृत अवस्था में बरामद कर ली है, जबकि शेष को कुछ भी पता नहीं चल सका है। गददी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजीव कुमार की सूचना पर पशुपालन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने मौके का दौरा कर नुक्सान का जायजा लिया है जानकारी के तहत ग्रोंडा गांव के निवासी धनिया राम पुत्र टिपू राम, दलीप चंद पुत्र पाल राम और जय सिंह पुत्र डुमणू राम अपनी भेड-बकरियां के साथ फेर गोठ में डेरा लगाए हुए थे। इस बीच बुधवार शाम को अचानक जोरदार गर्जना के साथ बादल फटा और आए सैलाब से 55 भेड-बकरियां बह गई। इस दौरान मौके पर मौजूद भेडपालकों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई और गांव में पहुंच कर स्थानीय पंचायत की प्रधान सीमा देवी और गददी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजीव कुमार को इसकी सूचना दी। जिस पर आगामी सूचना पशुपालन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग को दी। जिस पर प्रशासन की एक संयुक्त टीम गुरूवार को मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया है। गददी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजीव कुमार ने बताया कि डेढ दर्जन से अधिक भेड-बकरियां मृत अवस्था में मलबे के नीचे दफन पाई गई है। जबकि शेष का कुछ भी पता अभी तक नहीं चल पाया है।