जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता ने लगाया युंका नेता पर मारपीट का आरोप
शनिवार को जल शक्ति विभाग उप मंडल होली के सहायक अभियंता के कार्यालय में सहायक अभियंता पर मारपीट करने के मामले पर जल शक्ति विभाग के तीनों उप मंडलों ने अपने कार्यालय में ताले लगा मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया है। सहायक अभियंता के साथ उसी के कार्यालय में हुई मारपीट को लेकर जल शक्ति विभाग के उपमंडल होली, धरवाला व भरमौर में ताला लगा कर अपना विरोध जताया है । सहायक अभियंता दिनेश सिंह पठानिया ने कहा है की मारपीट के मामले को लेकर उन्होंने नायब तहसीलदार होली व पुलिस चौकी होली में अपनी तहरीर दे दी है। जिसमें कहा गया है कि शनिवार की सुबह 10:35 पर स्थानीय व्यक्ति अपने दो दोस्तों के साथ उसकी कार्यालय में घुसा और उसे मारते हुए कुर्सी से खींच कर बाहर ले गया। उन्होंने कहा कि कुलेठ गांव रहने वाला चंद्रमणि कुलेठी उनके कार्यालय में आकर उसके साथ मारामारी की और घसीटते हुए बाहर ले गया । जिसके बाद उन्होंने जान बचाकर पुलिस चौकी होली में जाकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई है साथ ही उन्होंने इसकी शिकायत नायब तहसीलदार होली को दे दी है इस मामले को लेकर अब पूरे डिवीजन भरमौर में हड़कंप मच गया है । इस घटना के बाद डिवीजन भरमौर के सभी उपमंडल कार्यालय को बंद कर अपना विरोध जताया है और मांग की है कि उक्त व्यक्ति के साथ जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाए।
